Vistaar NEWS

भोपाल: गृह विभाग का बड़ा फेरबदल, 8 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Madhya Pradesh

गृह विभाग में 8 अधिकारियों का तबादला

भोपाल: मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करते हुए 8 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों और नगरीय पुलिस इकाइयों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.

सबसे ज्यादा चर्चा आयुष जाखड़ की

तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा आयुष जाखड़ के नाम को लेकर हो रही है. शिवपुरी जिले के करैरा में पदस्थ आयुष जाखड़ हाल ही में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे से जुड़े गाड़ी से कुचलने के मामले में की गई कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में आए थे. उन्होंने मामले में विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की थी, जिसके बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर काफी चर्चा हुई थी. अब उनका तबादला कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

गृह विभाग के आदेश के अनुसार

गृह विभाग के आदेश के अनुसार अनु बेनीवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर पदस्थ किया गया है. वहीं ओमप्रकाश, जो वर्तमान में लांजी (बालाघाट) में पदस्थ थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, इंदौर नगरीय पुलिस बनाया गया है.

इसी तरह करणदीप को बैहर (बालाघाट) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन भेजा गया है. गौरव पाण्डेय को सिंगरौली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सतना तथा मिनी शुक्ला को नरसिंहगढ़ (राजगढ़) से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2, भोपाल नगरीय पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा राज कृष्णा को सबलगढ़ (मुरैना) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू (इंदौर ग्रामीण) और सुजावल जग्गा को नगर पुलिस अधीक्षक, धार से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर पदस्थ किया गया है.

गृह विभाग द्वारा 5 जून 2026 को जारी इस आदेश को पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने और विभिन्न जिलों में नेतृत्व को मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रमुख तबादलों की सूची

अनु बेनीवाल – ग्वालियर से जबलपुर
ओमप्रकाश – बालाघाट से इंदौर
करणदीप – बालाघाट से उज्जैन
आयुष जाखड़ – शिवपुरी से जबलपुर
गौरव पाण्डेय – सिंगरौली से सतना
मिनी शुक्ला – राजगढ़ से भोपाल
राज कृष्णा – मुरैना से महू (इंदौर ग्रामीण)
सुजावल जग्गा – धार से ग्वालियर

ये भी पढ़ें: MP में यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है असर! बस ऑपरेटर्स ने दी चेतावनी, किराए बढ़े नहीं तो करेंगे हड़ताल

Exit mobile version