Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर उसके पीजी डॉक्टर बॉयफ्रेंड ने तीन राउंड फायर कर दिए. इस घटना में सबसे बड़ी बात रही कि गोली लेडी डॉक्टर की कनपटी को छूकर निकल गई. घटना में आरोपी डॉक्टर भी घायल हो गया. उसे सीने और पेट में चोट आई है. आरोपी को अस्पताल में भर्ती किया गया है. पूरी घटना मंगलवारा रात गांधी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
महिला डॉक्टर तीन दिन पहले गुजरात से आई थी
मामले में थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी के अनुसार, लेडी डॉक्टर का नाम श्वेता ठाकुर है और मूल रूप से गुजरात की निवासी हैं. लेडी डॉक्टर भोपाल के पतंजलि परिसर में रह रही है और आरकेडीएफ कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रही हैं. श्वेता तीन दिन पहले ही अपने कजन अभिषेक ठाकुर के साथ गुजरात से भोपाल लौटी थीं.
बातचीत के बहाने फ्लैट पर पहुंचा
पुलिस के मुताबिक, पीजी डॉक्टर नवीन और श्वेता पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं. बाद में श्वेता ने नवीस से अलग होने का फैसला किया और अलग हो गई. नवीन को शक था कि श्वेता किसी युवक से सगाई कर चुकी है. इसी बात से वह नाराज था.
थाना प्रभारी के बताया कि नवीन श्वेता पर बार-बार उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था और तभी बातचीत करने के बहाने से रात 12 बजे श्वेता के फ्लैट पर पहुंच गया. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया. नवीन ने गुस्से में आकर श्वेता पर तीन राउंड फायर कर दिए. जिसमें से एक गोली महिला की कनपटी से पास से छू कर निकल गई.
फायरिंग के बाद आत्महत्या की कोशिश
पुलिस ने बताया कि फायरिंग के बाद नवीन ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की. बताया जा रहा है कि उसने अपने आप पर भी फायरिंग की. हालांकि, पुलिस जांच में उसके शरीर पर गोली नहीं मिली है. घटना में घायल नवीन को एलबीएस अस्पताल में भर्ती किया गया.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई गन एयर पिस्टल होने की आंशका जताई जा रही है. पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ये भी पढे़ं- भोपाल: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 709 मरीजों के नाम पर निकाली रकम, जानें पूरा मामला
