Vistaar NEWS

New Market Fire: छोले-भटूरे की भट्टी से भड़की आग, न्‍यू मार्केट को कर दिया राख, करोड़ों का नुकसान

Massive fire breaks out at New Market

न्‍यू मार्केट में लगी भीषण आग

New Market Fire: भोपाल के चर्चित न्‍यू मार्केट में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई. आग छोले-भटूरे की दुकान में लगी थी. इस आग की लपटें इतनी भयावाह थी कि पूरे मार्केट में अफर-तफरी मच गई. आग की मुख्‍य वजह छोले-भटूरे की भट्टी और शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस आग की चपेट में आसपास की करीब 5 से 6 दुकाने और 8 से 10 रेहड़‍ियाें आ गई.

दुकान के पास बने खेड़ापति हनुमान मंदिर की दीवार की वजह से आग मंदिर के अंदर तक नहीं पहुंच सकी. बताया जा रहा है इस आग की वजह से व्‍यापारियों का करीब 10 करोड़ का सामान जलकर राख हो गया.

आग बुझाने में जुटी दमकल टीम

इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन और नगर निगम की टीम पहुंची. दमकल की गाड़‍ि‍या लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. अब मौके पर भेल की तरफ से सीआईएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. इस हादसे में अब तक किसी भी तहर से जनहानि की खबर सामने नहीं आई है.

मौके पर पहुंचे विधायक सबनानी

इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर विधायक भगवान दास सबनानी भी पहुंचे. विधायक ने कहा कि आज जो घटना हुई ये सबक दे रही है कि जल्‍द ही न्‍यू मार्केट को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा, जिससे आने वाले समय में ऐसे हादसे ना हो.

10 करोड़ का सामान हुआ राख

मौके पर माैजूद लोगों के मुताबिक, दुकान पर भटूरे बनाए जा रहे थे. इसी समय दुकान में अचानक आग भड़क उठी. खाना खाने आए लोग तुरंत दुकान से बाहर निकले. जानकारी मिली है कि इस भीषण हादसे में व्‍यापारियों का करीब 10 करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया है.

आग पर पाया काबू

करीब15 फायर ब्रिगेड की गाड़ि‍यों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन धुआं अभी करीब 2-3 किलोमीटर तक दिखाई दे रहा है. इस भीषण हादसे के बाद न्‍यू मार्केट में शॉपिंग करने गए लोग भी घबराएं हुए हैं और दुकान संचालकों के बीच भी दहशत का माहौल है.

ये भी पढे़ं- भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग, व्यापारियों का 10 करोड़ का सामान जलकर राख

Exit mobile version