Guna Oil Tanker Accident: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में लोग डिब्बा-बाल्टी लेकर सड़क किनारे पलटे हुए टैंकर से लूट लूटने की ही होड़ में लगे हुए हैं. वायरल हो रहा वीडियो मध्य प्रदेश के गुना का बताया जा रहा है. दरअसल रक्षाबंधन से पहले गुना के बीनागंज क्षेत्र में एक ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसने कुछ देर के दुर्घटनास्थल का नजारा ही बदल दिया. टोड़ी रोड पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास इंदौर से मंडीदीप जा रहा तारपीन तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.
टैंकर पलटते ही मची लूट
टैंकर पलटते ही तेल बहने लगा, ये देखकर लोग डिब्बा-बाल्टियां लेकर मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते टैंकर के आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग तेल भरकर ले जाने लगे. कई महिलाएं भी बाल्टियां लेकर पहुंच गई और तेल भरने लगी. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये है कि शुरूआत में तो कुछ लोग इसे रिफाइंड ऑयल समझकर घर ले गए, लेकिन बाद गुना के एसपी प्रशांत सिंह सुमन ने स्पष्ट किया कि टैंकर में रिफाइंड नहीं बल्कि तारपीन का तेल था.
खाने के उपयोग में नहीं आता तारपीन का तेल
तारपीन की तेल खाने के उपयोग में नहीं आता है. इसका उपयोग मुख्य रूप से औद्यौगिक एवं अन्य गैर-खाद्य कार्यों में किया जाता है. फिलहाल टैंकर क्यों पलटा और हादसे में कोई घायल हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची, पुलिस की टीम भी ये नजारा देखकर हैरान थी कि कई लोग बाल्टी, कंटनर, डिब्बे भरभर तेल लूट रहे हैं.
मध्य प्रदेश के बीनागंज इलाके के पास टैंकर के पलटते ही सड़क पर तेल फैल गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग बाल्टियां लेकर तेल बटोरने के लिए पहुंच गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #OilTanker #OilSpill #ViralVideo #BreakingNews #Accident #VistaarNews pic.twitter.com/vgEUikLBZw
— Vistaar News (@VistaarNews) August 24, 2026
बाद में पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को समझाया और उन्हें ऐसा करने से मना किया. लेकिन फिर भी कुछ लोग पुलिस के बार-बार समझाने पर भी तेल ले जाने से नहीं मानते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडयो तेजी से वायरल हो रहा है.
