कबड्डी के मैदान पर ‘सियासी दंगल’, कुर्सी नहीं मिली तो भड़कीं MLA प्रियंका मीणा, नाराज BJP नेता जमीन पर बैठे
गुना में भाजपा नेताओं के बीच विवाद
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनके 25 वर्षों के कार्यकाल को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लेकिन ये आयोजन तब हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया जब मंच पर ही भापजा नेताओं ने आपस में झगड़ना शुरू कर दिया. महिला विधायक प्रियंका मीणा बुरी तरफ बिफर गई. वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष मंच छोड़कर जमीन पर बैठ गए. आइए जातने है क्या है पूरा मामला.
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ था कार्यक्रम
दरअसल सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर जाने वाली यात्रा जब गुना जिले की चांचौड़ा विधानसभा के बीनागंज पहुंची तो भापजा के पदाधिकारियों द्वारा बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वहीं नगर भ्रमण और खेल गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत करने के उपरांत स्थानीय बीनागंज स्कूल के कबड्डी मैदान में मुख्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
जब मंच पर अथितियों के आने का शिलशिला शुरू हुआ तो चांचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा अपने समर्थक बीनागंज मंडल अध्यक्ष को मंच पर बैठाने की जिद पर अड़ गईं. जब उन्हें जगह नहीं मिली तो विधायक का पारा हाई हो गया. वे मंच पर पहले से ही बैठे भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ निक्की से भिड़ गई. दोनों के बीच सार्वजनिक रूप से जमकर जुबानी तीर चले.
मंच से उतरकर जमीन पर बैठ गए भाजपा नेता
विधायक के इस व्यवहार से बेहद आहत और नाराज होकर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ तत्काल मंच से नीचे उतर आए और जमीन पर जाकर बैठ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्टी के भीतर की गुटबाजी इस दौरान पूरी तरह साफ नजर आ रही थी.
पहले भी रह चुका है विवादों से नाता
विधायक प्रयंका मीणा से जुड़े विवाद का ये कोई नया मामला नहीं है. इससे पहले भी मानस भवन में आयोजित संत रविदास समरसता कार्यक्रम में कुर्सी न मिलने पर उन्होंने मंच पर ही भारी नाराजगी जाहिर की थी. उनकी वरिष्ठ भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य से भी भरे मंच पर तीखी तू-तू मैं-मैं हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले एमपी आएंगे बिप्लब देब, BJP प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा