Vistaar NEWS

Harda News: चाचा के मकान के अंदर मिला 6 वर्षीय मासूम का कंकाल, जो पता चला.. अधिकारी भी रह गए दंग

harda news

harda news

Harda News: मध्यप्रदेश के हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के गहाल गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां 3 हफ्ते से लापता 6 वर्षीय मासूम राज का शव सोमवार शाम एक मकान के अंदर करीब 3 फीट गहरे गड्ढे से बरामद हुआ. शव के अवशेष मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

बदबू से खुला मामला

जानकारी के अनुसार रमेश कोरकू का बेटा राज पिछले तीन हफ्ते से लापता था. सोमवार को एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस पहुंची. “बीड़ी” नाम के युवक ने मकान के कोने में बदबू की बात बताई. पुलिस ने खुदाई कराई तो पहले हाथ-पैर दिखे, फिर बालक का कंकाल मिला. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

चाचा पर हत्या का आरोप

पुलिस ने मृतक के सगे चाचा पिंटू कोरकू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. परिजनों और चाचा के भाई ने पिंटू पर हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया है. मृतक के चाचा मुकेश अखंडे ने बताया कि आरोपी चाचा जबरदस्ती बच्चे को ले गया था. मना करने के बावजूद नहीं माना.

पिता पहले से जेल में

पुलिस के अनुसार मृतक के पिता पहले से ही पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं. घटना के बाद परिवार में आक्रोश है. वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में नशे और अवैध शराब को लेकर भी चिंता जताई. ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग शराब पीते हैं और कुछ घरों में हाथभट्ठी की शराब बनती है. उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की.

सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने बताया कि मौका पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी गई है. मौत हत्या से हुई या किसी अन्य कारण से, यह पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगा.

ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: हाई-पावर्ड कमेटी का गठन करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI ने बताया कौन-कौन होगा इस समिति का हिस्सा

Exit mobile version