Vistaar NEWS

IAS अन‍िल डामोर का हार्ट अटैक से निधन, कुछ दिनों पहले ही विदिशा से भोपाल हुआ था ट्रांसफर

Anil Damor

अन‍िल डामोर

IAS Anil Damor Passes Away: MP News: 2019 बैच के आईएएस अधि‍कारी 46 वर्षीय अन‍िल कुमार डोमार का हार्ट अटैक से मंगलवार सुबह निधन हो गया. सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर उन्‍हे अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ले जाया गया था, जहां डाॅक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. अनिल कुमार डामोर विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर काम कर चुके थे. इसी महीने राज्य शासन ने उनका तबादला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल में उप सचिव के पद पर किया था

प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

डामोर की के निधन की खबर आने के बाद से ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई है. जैसे ही खबर सामने आई बड़ी सख्‍या में अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. अस्‍पताल परिसर में उनके परिचित अध‍िकारी, कर्मचारी को अचानक खोने का दुख साफ दिखाई दे रहा था. फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उनके शव का पोस्‍टमार्टम कराया जा रहा है.

डामोर के सहकर्मियों के अनुसार, डामोर बहुत ही हंसमुख और मिलनसार स्‍वभाव के अध‍िकारी थे. वे अधिकारि‍यों और के साथ-साथ कर्मचारियों से भी प्‍यार से बता करते थे और बेहतर व्‍यवहार के साथ रहते थे.

अपने अच्‍छे व्‍यवहार के लिए पहचाने जाते थे

आईएएस अधिकारी अपने व्‍यवहार के लिए जाने जाते थे. उनके भीतर अधिकारी वाली औपचारिकता नहीं दिखती थी. यही सबसे बड़ी वजह थी कि उन्‍होंने प्रशासनिक अमले में कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली थी. अनिल डामोर मूल रूप से झाबुआ जिले के रहने वाले थे, उनके परिवार में पत्नी और दो बच्‍चे हैं. उनका बेटा 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी की पढ़ाई भी अभी जारी है.

ये भी पढे़ं- CG News: सुकरात अवॉर्ड से सम्मानित पूर्व IAS बी. के. एस. रे का निधन, रिटायर्ड होने के बाद लिख चुके थे 50 किताबें

Exit mobile version