Vistaar NEWS

MP Weather: मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नालों के पास जाने पर रोक, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

MP Weather

मध्य प्रदेश मौसम, फाइल फोटो

MP Weather: इन दिनों मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है. प्रदेश के कई शहरों में बारिश का दौर जारी है. नदी-नाले भी उफान पर चल रहे हैं. राजधानी की बात करें तो भोपाल में भी बीती रात से लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 अगस्त को मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 से अधिक जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जहां 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढुर्णा जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार और रीवा संभाग के जिलों में गरज-चमक के हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

हवा की रफ्तार

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण आज 40 से 55 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं. तामपान की बात करें तो राज्य में आज अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे मौसम में थोड़ी ठंडक बनी रहेगी.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान खुले स्थानों पर ठहरने से मना किया है. बिजली चमकने के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूरी बनाएं रखना जरूरी है. इतना ही नहीं तेज वाहन चलाते समय बी सावधानी बरतनी जरूरी है. कम दृश्यता और सड़क पर पानी भरने की स्थिति में रफ्तार पर नियंत्रण रखे. साथ ही जब नदी-नालें उफान पर हो तो उन्हें पार करने से बचे और तेज बहाव से भी बचें.

ये भी पढ़ें: GEN-Z और GEN-अल्फा को लेकर CM योगी ने दी खुशखबरी, युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट

Exit mobile version