GEN-Z और GEN-अल्फा को लेकर CM योगी ने दी खुशखबरी, युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट
सीएम योगी
UP New Youth Policy: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने जेन जी और जेन अल्फा के युवाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है. उत्तर प्रदेश सरकार बहुत जल्द एक नई यूथ पॉलिसी लेकर आ रही है. जानें सीएम योगी ने इस दौरान क्या कहा?
योगी सरकार ने प्रदेश में युवाओं की संभावनाओं को पूरा करने और उनके स्किल, इनोवेशन व रोजगार को मजबूती देने का प्रयास कर रही है. इसके लिए यूथ पॉलिसी ला रही है. प्रदेश में युवाओं की जरूरतों को देखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स, साइबर और एग्रीटेक जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश सरकार बहुत शीघ्र एक नई यूथ पॉलिसी लेकर आ रही है… pic.twitter.com/bwAivTr96G
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 15, 2026
बिना ब्याज और गारंटी के दिया जा रहा लोन
सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है. उन्हें बिना ब्याज और गारंटी के लोन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, “आज यूपी का युवा पलायन की समस्या से मुक्त हो चुका है. हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो.” युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयास और गति देने के लिए सरकार यूथ पॉलिसी लेकर आ रही है.
ये भी पढ़ेंः ‘हम बंटे थे इसीलिए कटे थे’, CM योगी ने फिर दोहराया पुराना बयान, राम मंदिर पर क्या बोले?