Vistaar NEWS

‘पास के लिए सुबह से शाम तक भटकती रही’, ‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष स्वीटी पाटिल ने लगाए गंभीर आरोप

youth congress sweety patil

यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष स्वीटी पाटिल

MP News: इंदौर के रीजनल पार्क के पास आईडीए मैदान में 19 सितंबर को राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसकी चर्चा देशभर में रही. अब इसे लेकर ‘यूथ कांग्रेस’ का अंदरूनी विवाद सामने आ गया है. प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी पाटिल ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

स्वीटी पाटिल ने क्या कहा?

कांग्रेस नेत्री स्वीटी पाटिल ने आरोप लगाया कि उन्होंने कार्यक्रम के लिए 15 दिनों तक कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में घूमकर छात्रों को जोड़ा. रजिस्ट्रेशन कराए लेकिन स्वयं कार्यक्रम वाले दिन प्रवेश पास के लिए सुबह से शाम तक भटकती रहीं. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ‘अपराधी और गलत लोग’ कार्यक्रम स्थल के अंदर बैठे थे. वहीं, मेहनत करने वाले पदाधिकारियों को पास भी नहीं मिला.

यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक और यूथ कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि जब साथियों ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो प्रभारियों ने ग्रुप की सेटिंग बदलकर तानाशाही शुरू कर दी.

व्यवस्था को लेकर तीखा सवाल

स्वीटी पाटिल ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अध्यक्ष और प्रभारी की जिम्मेदारी ली है, तो कुछ जिम्मेदारियां भी उठानी चाहिए. समझ नहीं आ रहा कि अध्यक्ष कौन है? उपाध्यक्ष कौन है? और कौन प्रभारी?

ये भी पढ़ें: भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

‘मामला मेरे संज्ञान में नहीं है’

स्वीटी पाटिल और दूसरे पदाधिकारियों के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में बहस के बारे में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया का कहना है कि मुझे इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है. किसने क्या लिखा है ये बिलकुल भी मेरे संज्ञान में नहीं है.

Exit mobile version