इनपुट-शेख शकील
Dharmendra Singh Lodhi statement: मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुखिया जीतू पटवारी इस समय जेन-जी पर ध्यान केंद्रित कर उनके साथ साइकल यात्रा निकाल रहे हैं. उनकी इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भी साथ हैं. हालांकि उनकी यह यात्रा चुनावी रणनीति के अनुसार कितनी सफल होती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा. लेकिन इस पर खंडवा पहुंचे प्रदेश के धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बड़ा बयान दिया है.
‘जीतू पटवारी का खुद कोई भविष्य नही है’
उनसे जब पूछा गया कि जीतू पटवारी जेन-जी को इकट्ठा कर धरातल पर कांग्रेस पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं तब मंत्री लोधी ने कहा कि, जीतू पटवारी का खुद कोई भविष्य नही है. जो खुद 30-35 हजार वोटों से हार गया हो और उसको कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया हो, तो उसका क्या भविष्य होगा. मुझे नहीं लगता की वो कांग्रेस को आगे ले जा पाएंगे.
ये भी पढ़ें-मंत्री लखन पटेल के पास अब केवल आनंद विभाग, कैसे करता है यह काम और क्या होती है जिम्मेदारी
लखन पटेल से विभाग छिनने पर क्या बोले मंत्री लोधी
वहीं जब मंत्री लोधी से पूछा गया कि आज सुबह ही राज्य मंत्री लखन पटेल को पशुपालन विभाग से हटाया गया है और उनका विभाग अब मुख्यमंत्री ने खुद अपने पास रखने का निर्णय लिया है. इस पर वे इस बात की जानकारी होने से मना कर गए. साथ ही इस सम्बंध में संगठन से सवाल पूछने की सीख भी मीडिया को दे गए.
