Indore: फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद में हुई जीतू पटवारी की एंट्री, कल शाम 4 बजे पहुंचेंगे, दोबारा दुकानें लगवाएंगे

Indore Footi Kothi Market Row: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शुक्रवार (27 नवंबर) को इंदौर के फूटी कोठी चौराहे जाएंगे. जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे वे दोबारा मंडी को चालू करवाएंगे. इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इसकी जानकारी दी
Jitu Patwari

जीतू पटवारी

Footi Kothi Market Dispute: इंदौर के फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद ने अब पूरे तरह राजनीतिक रंग ले लिया है. नगर निगम और विक्रेताओं के बीच दुकानें लगाने को लेकर हो रहे विवाद ने अब सत्ता बनाम विपक्ष का रुख ले लिया है. अब इस मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की एंट्री हो गई है. पीसीसी चीफ ने कहा कि इंदौर में गरीब की सब्जी छीनी जा रही है. रोजगार उजाड़ा जा रहा है और विरोध करने वालों पर सत्ता का अहंकार हावी है.

कल शाम फूटी कोठी जाएंगे पटवारी

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शुक्रवार (27 नवंबर) को इंदौर के फूटी कोठी चौराहे जाएंगे. जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे वे दोबारा मंडी को चालू करवाएंगे. इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इसकी जानकारी दी. बताया जा रहा है कि पटवारी वहां खड़े होकर विक्रेताओं की दुकाने लगवाएंगे. इस कदम ने मुद्दों को राजनीतिक बना दिया है.

क्या है सब्जी मंडी विवाद?

दरअसल, पूरा मामला फूटी कोठी चौराहे पर बने फ्लाईओवर के नीचे सब्जी मंडी लगाने को लेकर है. सब्जी विक्रेताओं दुकानें लगाने पर अड़े हुए हैं. नगर निगम की टीम पहले कई बार दुकानों को हटा चुकी है. नगर निगम की टीम बुधवार (25 नवंबर 2026) को फूटी कोठी दुकानें हटवाने पहुंची. दुकानदारों ने विरोध जताया लेकिन निगम कर्मियों ने जबरदस्ती सब्जी की दुकानें हटा दीं. इसे लेकर मामला गरमा गया.

मिमरोट ने निगम कर्मी को जड़ा थप्पड़

कांग्रेस नेता भी मौके पहुंचे और सब्जी विक्रेताओं में पक्ष में होकर नगर निगम की कार्रवाई का विरोध जताने लगे. इसके बाद धीरे-धीरे पूरा मामला झड़प में बदल गया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा-झटकी हो गई. वहां मौजूद निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने निगम कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मिमरोट और पार्षद राजू भदौरिया को हिरासत में ले लिया. मिमरोट समेत 7 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सभी को जेल दिया गया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें