Vistaar NEWS

Bhopal: कटारा हिल्स थाना प्रभारी पर गिरी गाज, जुए के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही पर एक्शन

MP PHQ

MP पुलिस मुख्यालय

Katara Hills Police Station Incharge: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां थाना प्रभारियों को एक-एक करके सस्पेंड किया जा रहा है. कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात गौड़ के निलंबन के बाद अब कटारा हिल्स थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है. थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है.

देर रात पकड़े गए जुए के बाद कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे के सस्पेंशन के बाद हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, सुनील दुबे को दो मामले में लापरवाही बरतने को लेकर सस्पेंड किया गया है. पहला जुआरियों को संरक्षण देने के मामले से जुड़ा हुआ है. कटारा हिल्स क्षेत्र में देर रात पकड़े गए जुए के बाद कार्रवाई की गई है.

Indore में पानी की बर्बादी पर चालानी कार्रवाई शुरू, 2,000 रुपये का स्पॉट फाइन

हाल ही में एक और थाना प्रभारी हुए थे सस्पेंड

इसी से जुड़े मामले में हाल ही में कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात गौड़ को भी निलंबित किया गया था. उनके साथ बीट प्रभारी एएसआई राकेश गुर्जर और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक नरेंद्र रावत पर भी कार्रवाई की गई थी. तीनों को लाइन अटैच करने के साथ निलंबित किया गया.

वहीं, दूसरा मामला डीजीपी के पड़ोसी विवेक पोरवाल के घर में हुई चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है. बता दें कुछ दिनों पहले ही, डीजीपी के पड़ोसी विवेक पोरवाल के घर चोरी का मामला सामने आया था.

Exit mobile version