Vistaar NEWS

Ladli Behna 37th Installment: लाड़ली बहनों के खाते में कल आएंगे 1500 रुपये, सागर से CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, ऐसे चेक करें स्टेटस

Ladli Behna Yojana 37th Installment

कल जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त

Ladli Behna Yojana 37th Installment: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को सागर जिले के केसली पहुंचेंगे. यहां वे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी. मुख्यमंत्री एक क्लिक के माध्यम से यह राशि भेजेंगे. कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है.

लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त कब जारी होगी?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर जिले के केसली दौरे का सबसे अहम कार्यक्रम लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करना रहेगा. इस अवसर पर प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी. यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी जाएगी. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है. नियमित रूप से मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से महिलाओं को घरेलू जरूरतों को पूरा करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है.

किस्त का स्टेटस कैसे देखें?

ये भी पढ़ें-MP News: एमपी में पटवारियों के तबादलों पर नई नीति लागू, अब गृह तहसील में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

Exit mobile version