Vistaar NEWS

किस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त? जानें DBT एक्टिव नहीं तो क्या करना होगा

ladli-behna-yojana-37th-kist-dbt-activation-process

लाडली बहना योजना

DBT Activation Process Guide: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम है. राज्य की 1.25 करोड़ महिलाओं को हर महीने किस्त का इंतजार होता है. सरकार इन हितग्राही महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये राशि ट्रांसफर करती है. अब तक इस योजना की 36 किस्तें अंतरित की जा चुकी हैं. जून 2026 में 37वीं किस्त जारी की जाएगी.

लाडली बहना की 36वीं किस्त कब जारी हुई?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 13 मई 2026 को नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी की. प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 542 हितग्राही महिलाओं के खातों में करीब 1835 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई. इस कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा था कि लाडली बहना योजना मात्र आर्थिक मदद नहीं है बल्कि महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण का जरिया है.

लाडली बहना की 37वीं किस्त कब जारी होगी?

हर महीने लाडली बहना योजना की किस्त 10 से 20 तारीख के बीच जारी की जाती है. कहा जा रहा है कि इस बार भी किस्त इन्हीं तारीखों के बीच जारी हो सकती है. फिलहाल राज्य सरकार की ओर से इश बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

DBT कैसे सक्रिय करें?

लाडली बहना योजना की किस्त सीधे हितग्राही महिलाओं के खातों में भेजी जाती है. महिलाएं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि प्राप्त करती हैं. कई बार आधार कार्ड तो बैंक अकाउंट से लिंक रहता है लेकिन डीबीटी सक्रिय नहीं होता है. इस स्थिति में इन आसान स्टेप्स से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ऑफलाइन या बैंक शाखा

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: कब जारी होगी लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त, खाते में आए 1500 रुपये कि नहीं? ऐसे करें चेक

ऑनलाइन प्रक्रिया

Exit mobile version