CM मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1831 करोड़ ट्रांसफर

Ladli Behna 42nd Installment Kisht: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार (13 नवंबर) को शिवपुरी के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की. प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित की गई. कुल 1831 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की.
Ladli Behna Yojana 42nd Kisht Released

सीएम मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की

CM Mohan Yadav Releases Installment: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार (13 नवंबर) को शिवपुरी के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की. प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित की गई. कुल 1831 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की. इसके साथ ही  221 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया.

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

पिछोर को जिला बनाने का ऐलान

मुख्यमंत्री ने इसी कार्यक्रम में पिछोर को नया जिला बनाने का ऐलान किया है. सीएम ने संबोधन के दौरान कहा कि परिसीमन आयोग से सिफारिश करूंगा. विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने इसके लिए मांग की थी.

जून 2023 में शुरू हुई थी योजना

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी. पहले हितग्राही महिलाओं को 1000-1000 रुपये दिए जाते हैं. बाद में इस राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई और किस्त को 1250 रुपये कर दिया गया. नवंबर 2025 से मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई. इसे 1,500 रुपये कर दिया गया. डीबीटी के जरिए हर महीने किस्त को ट्रांसफर किया जाता है.

खाते में राशि आई कैसे चेक करें?

हर महीने लाडली बहनों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत किस्त भेजी जाती है. बैंक अकाउंट में राशि आई या नहीं इसे आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं

  • लाडली बहना योजना के पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं
  • आवेदन एवं भुगतान की स्थिति ऑप्शन पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी भरें
  • मोबाइल पर OTP आएगा, उसे भरें
  • पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें