Vistaar NEWS

Ladli Bahna Yojana: सितंबर में कब आएगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त? जानिए कैसे करें चेक

ladli behna yojana

लाडली बहना योजना

Ladli Behna 40th Installment Date: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में सरकार ने 19 अगस्त 2026 को 39वीं किस्त का पैसा भेजा था. अगस्त महीने में रक्षाबंधन का पर्व होने पर महिलाओं के खाते में 250 रुपये अतिरिक्त भेजे गए, यानी 1750 रुपये बहनों के खातों में आए थे. अब 39वीं किस्त का पैसा मिलने के बाद महिलाओं को 40वीं किस्त का इंतजार होने लगा है. लाभार्थी बहनों के खाते में सरकार सितंबर में 40वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है.

कब जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त

लाडली बहना योजना की किस्त सरकार हर महीने 10 से 15 तारीख के आस-पास जारी करती है. इस महीने भी यही उम्मीद जताई जा रही है कि मोहन सरकार लाडली बहनों के खाते में राशि महीने के दूसरे सप्ताह तक ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि अभी राशि वितरण को लेकर सरकार की तरफ से आधिकारिक बयान या तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

लाडली बहना योजना में ऐसे बढ़ी राशि

लाडली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में हुई थी. इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये दिए जा रहे थे. इसके बाद सरकार ने राशि को बढ़ाकर 1250 कर दिया. वर्तमान में इस योजना की लाभार्थी बहनों के खाते में हर महीने 1500 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं. सरकार आने वाले समय में इस योजना में मिलने वाली राशि को 3 हजार रुपये तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.

कैसे चेक करें राशि

लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं योजना से जुड़ी जानकारी और किस्त की स्थिति को खुद चेक कर सकती हैं. इसके लिए उन्हें योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकती हैं. वेबसाइट के होम पेज पर दो विकल्प दिखाई देंगे.

पहले वाले विकल्प पर फाइनल लिस्ट यानी अंतिम सूची होगी, तो वहीं दूसरे विकल्प पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति होगी. इनमें से किसी एक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आवेदन नंबर या फिर समग्र आईडी दर्ज करनी है.

स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें. इसके बाद मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को भर दें. इसके बाद किस्त की पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी. महिलाएं यह प्रक्रिया मोबाइल या फिर सामान्य सेवा केंद्र से मदद लेकर भी पूरी कर सकती हैं.

ये भी पढे़ं- Ladli Behna Yojana 39th Installment: लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, खाते में आए 1750 रुपए

Exit mobile version