Ladli Behna 40th Installment Date: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में 39वीं किस्त आने के बाद से ही अब सभी लाभार्थी महिलाओं को 40वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में सभी की नजर इस महीने में कब लाडली बहना योजना की राशि आएगी इस पर टिकी हुई है. पिछले महीने रक्षाबंधन का पर्व होने पर सरकार ने बहनों के खाते में 1500 रुपये योजना के तहत और 250 रुपये रक्षाबंधन का शगुन यानी महिलाओं के खाते में कुल 1750 रुपये ट्रांसफर किए थे. अब सितंबर के महीने में 40वीं किस्त को लेकर इंतजार चल रहा है.
कब आएगी 40वीं किस्त?
सितंबर के महीने में लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त आने वाली है. संभावना जताई जा रही है कि 15 सितंबर से पहले किस्त का भुगतान किया जा सकता है. हालांकि सरकार ने योजना की किस्त से संबंधित आधिकारिक बयान या तारीक की घोषणा नहीं की है. 15 तारीख से पहले का कयास इसलिए लगाया जा रहा है, क्योंकि अभी तक जो राशि के भुगतान का ट्रेंड रहा है वो महीने की 10 से 15 तारीख के बीच ही रहा है. सरकार डीबीटी के माध्यम से बहनों के खाते में पैसा ट्रांसफर करती है.
योजना में अपना नाम कैसे देखें?
लाडली बहना योजना की पात्र महिलाएं अपना नाम लिस्ट में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाए इसके बाद आपको स्टेप-बाय-स्टेप नाम चेक करने के लिए प्रोसेस फॉलों करना होगा.
- सबसे पहले वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर टच करके इसे खोल लें.
- होम पेज खुलने के बाद टॉप पर देखे अंतिम सूची वाले बटन पर क्लिक करें.
- नया पेज अब आपके सामने खुल जाएगा.
- इस पेज पर जहां मोबाइल नंबर और समग्र आईडी का ऑप्शन है उसमें दाेनों में से किसी एक को भर दें.
- पंजीकृत मोबाइल नंबर डालने के बाद कैप्चा कोड भर दें और ओटीपी जनरेट पर क्लिक कर दें.
- अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आया होगा उसको वेबसाइट पर भरकर सत्यापित कर दें.
- अब अपना जिला, तहसील, ग्राम पंचायत या वार्ड को चुने.
- आपके सामने सूची डाउनलोड का ऑप्शन होगा वहां से डाउनलोड करके अपना नाम देख लें.
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- लाडली बहना योजना के लिए जरूरी दस्तावेज हैं.
- आपकी समग्र पोर्टल के द्वारा जारी की गई परिवार या फिर सदस्य आईडी
- इसके अलावा आधार कार्ड और समग्र पोर्टल में दर्ज आपका मोबाइल नंबर
- याद रहे आपके समग्र आईडी की e-KYC होना जरूरी है.
- बैंक खाता भी डीबीटी (DBT) से जुड़ा होना चाहिए.
ये भी पढे़ं- Ladli Bahna Yojana: सितंबर में कब आएगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त? जानिए कैसे करें चेक
