Ladli Behna Payment Update: लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को बेसब्री से किस्त का इंतजार रहता है. अब तक इसकी 41 किस्तें जारी हो चुकी हैं. नवंबर महीने में 42वीं किस्त जारी की जाएगी. जल्द ही प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी.
कब जारी होगी 42वीं किस्त?
लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्तूबर 2026 को उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में जारी की गई थी. इस महीने 42वीं किस्त जारी की जाएगी. हर महीने की 10 से 20 तारीख के बीच योजना की किस्त जारी की जाती है. इस महीने भी इन्हीं तारीखों के बीच राशि जारी हो सकती है. इस बारे में सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और ना ही तारीखों का ऐलान किया गया है.
दिवाली के पहले या बाद में कब मिलेगी राशि?
साल 2026 में दीपावली का त्योहार नजदीक आ गया है. दीवाली के त्योहार में मात्र 4 दिन रह गए हैं. लाडली बहनों को बेसब्री से किस्त का इंतजार है. त्योहार से पहले अकाउंट में राशि आती है तो खरीदारी और दूसरे काम में मदद मिलेगी. दीपावली के दो दिन बाद भाई दूज का पर्व है. राशि पहले आती है तो सेलिब्रेशन में चार चांद लग जाएंगे. यदि किस्त दीवाली के त्योहार के बाद जारी होती है तो लाडली बहनों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
पिछले साल कब जारी हुई थी किस्त?
पिछले साल यानी 2025 में दीवाली से पहले किस्त की राशि ट्रांसफर की गई थी. प्रदेश की लाडली बहनों को 1500 रुपये की राशि देने का वादा किया गया था. इसमें से 1250 रुपये पहले और 250 रुपये भाई दूज के समय जारी किए गए थे. इस तरह 1500-1500 रुपये लाडली बहनों के खातों में अंतरित किए गए थे.
जल्द खुलेंगे लाडली बहनों के लिए पोर्टल
सीएम मोहन यादव ने कुछ दिनों पहले संकेत दिए थे कि जल्द ही नए रजिस्ट्रेशन के लिए लाडली बहना योजना https://cmladlibahna.mp.gov.in/home.aspx का पोर्टल खोला जाएगा. इससे उन महिलाओं को फायदा होगा, जो योग्य तो हैं लेकिन हितग्राही नहीं बन पायी हैं. हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
लाडली बहना योजना के बारे में जान लीजिए
- केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की शुरुआत 13 मार्च 2023 को की थी.
- योजना की शुरुआत में हितग्राही महिलाओं को 1000 रुपये की राशि दी जाती थी. फिर इसे 1250 रुपये किया गया और अब 1500-1500 रुपये दिए जाते हैं.
- इस योजना के अंतर्गत 21 से 60 साल की उम्र तक की महिलाओं को इसका लाभ मिलता है.
