Vistaar NEWS

Ladli Behna Yojana: योजना से कितना बदला बहनों का जीवन? सरकार कराएगी विशेष सर्वे, एआईजीजीपीए को सौंपा जिम्मा

Ladli Behna Yojana

फाइल फोटो

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक ‘लाडली बहना योजना’ के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं. इसीलिए अब सरकार इस योजना के जमीनी असर का व्यापर मूल्यांकन करने जा रही है. इस विशेष सर्वे के तहत सरकार ये जानने का प्रयास करेगी कि इस योजना ने राज्य की महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में क्या बदलाव लाया है. राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है लाडली बहना योजना महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं में से एक हैं.

समिति का गठन

सरकार ने इस विशेष सर्वे के लिए पांच प्रमुख विभागों के अधिकारियों को मिलाकर एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है. इस समिति को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 1 महीने का समय दिया गया है. इतना ही नहीं ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के तहत भी लाभार्थियों से सीधा संवाद किया जा रहा है. धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने भी संबंध में सीधे लाभार्थियों से संवाद कर प्रतिक्रियाएं जुटाई है.

करोड़ों लाभार्थियों को मिल रहा फायदा

मार्च 2023 में योजना 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि के साथ शुरू हुई थी. सितंबर 2023 से इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया और नवंबर 2025 से लाभार्थियों को 1500 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं. योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार हर महीने राज्य की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपए ट्रांसफर करती है. इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सीधे आर्थिक मदद दिए जाने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव का आंकलन करना इस मूल्यांकन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य है.

ये भी पढ़ेंः छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे जयराम महतो! बिना पानी बैठे उपवास पर, विधानसभा मार्च का ऐलान

Exit mobile version