MP News: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना शुरू करने जा रही है. इस नई छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े कौशल को प्रोत्साहित किया जाएगा.
योजना के तहत भगवान श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 64 विद्याओं से जुड़े हुनर के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा. इन कलाओं और विद्याओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.
102 मेधावी विद्यार्थियों का होगा चयन
इस योजना की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी श्रीकृष्ण पाथेय न्यास को सौंपी है. न्यास पात्रता, चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन के मानदंड तय करेगा. योजना के तहत प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1102 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा. इनमें 51 विद्यार्थी स्कूलों से तथा 51 विद्यार्थी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से चयनित किए जाएंगे. चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी.
योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है. साथ ही उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को नई पहचान देना भी सरकार की प्राथमिकता है.
29 जुलाई को मनाई जाएगी महर्षि सांदीपनि पर्व
गुरु पूर्णिमा के मौके पर 29 जुलाई को प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, पॉलिटेक्निक व आईआईटी संस्थानों में महर्षि सांदीपनि ‘गुरु पर्व’ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा.
इस मौके पर महर्षि सांदीपति के जीवन पर बनी ई-एल्ब्म बुकलेट आदि सभी शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार और आमजन के साथ पूर्व विद्यार्थियों को भी अपने शैक्षणिक और आध्यत्मिक गुरुओं के नाम पर शिक्षण संस्थानों में पदक, पुरस्कार और छात्रवृत्तियां शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
ये भी पढे़ं- MP Police Bharti: एमपी पुलिस विभाग में होगी 9,662 पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान
