LPG Connection Blocked: मध्य प्रदेश के लगभग 35 लाख डोमेस्टिक एलपीजी कनेक्शन को ब्लॉक कर दिया गया है. इनमें राजधानी भोपाल के 1 लाख से ज्यादा कनेक्शन शामिल हैं. इससे ग्राहकों को सिलेंडर बुक कराने और रिफिल कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इस वजह से उन परिवारों को समस्या सामना करना पड़ सकता है, जिनके यहां सिलेंडर अचानक खाली हो गया है.
क्यों ब्लॉक हुए गैस कनेक्शन?
दरअसल, जिन ग्राहकों ने ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है, उनके गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं. इसके सिलेंडर बुकिंग कराने और रिफिल करान में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. घरेलू एलपीजी कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी 30 जून 2026 से ही चल रही है. ऑइल कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई बार तारीखों को बढ़ाया है. इसके बाद भी जिन कस्टमरों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनके कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं.
अब ग्राहकों को क्या करना होगा?
ग्राहकों को किसी भी दिक्कत से बचने के लिए e-KYC कराना होगा. इससे सिलेंडर की बुकिंग दोबारा शुरू कर सकेंगे और रिफिल करा सकेंगे. गैस एजेंसियों का कहना है कि ग्राहकों को कई बार फोन लगाकर केवाईसी के लिए बोला गया लेकिन फिर भी लोगों ने नहीं किया. घर-घर जाकर केवाईसी कराना संभव नहीं है. किसी तरह की दिक्कत होने पर बाजार में उपलब्ध 5 किलो और 10 किलो के गैस सिलेंडर सहारा बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Amit Shah MP Visit: गृह मंत्री अमित शाह देर पहुंचे भोपाल, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
e-KYC कैसे कराएं?
- इंडियन ऑइल वन, हेलो बीपीसीएल और एचपी पे एप के जरिए e-KYC करवा सकते हैं.
- इसके लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन एप की आवश्यकता होगी.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉन इन करना होगा.
- मांगी गई जानकारी भरना होगा. इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन को पूरा करना होगा.
- एक आधार आईडी पर एक ही कनेक्शन का वेरिफिकेशन होगा. इसके अतिरिक्त कनेक्शन को रद्द किया जा सकता है.
- e-KYC कराने के बाद दोबारा ग्राहक सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.
