MP Cabinet Meeting Decision: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार (15 सितंबर) को कैबिनेट बैठक हुई. इसमें कई निर्णयों पर मुहर लगी. इसकी जानकारी स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दी है. उन्होंने बताया कि लोकहित के कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई हैं. मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की जानकारी देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत 25 सितंबर से होगी. इसे इंदौर से शुरू किया जाएगा. ये देश के फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल में से एक होगा. अंतर्गत लगभग 150 सिटी रूट, 450 इंटरसिटी रूट और 436 अंतर्राज्यीय रूट विकसित किए जाएंगे.
प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा का शुभारंभ होगा। सुगम परिवहन बस सेवा अंतर्गत लगभग 150 सिटी रूट, 450 इंटरसिटी रूट और 436 अंतर्राज्यीय रूट विकसित किए जाएंगे। श्री
— Jansampark MP (@JansamparkMP) September 15, 2026
श्री @nsp2106, राज्य मंत्री@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @mptransportdept… pic.twitter.com/uOU4kujJRR
मेधावी बच्चों को ई-स्कूटी की सौगात
सीएम मोहन यादव ने मेधावी बच्चों को 19 सितंबर के दिन ई-स्कूटी की सौगात देंगे. प्रदेश के 7,500 से ज्यादा होनहार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा. भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा.
मंत्री शिवाजी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले प्रयास में 70% अंक और स्कूल में प्रथम स्थान जरूरी है. शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों के नियमित विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा. अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ मिल चुका है. राज्य सरकार अब तक करीब 250 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है.
ये भी पढ़ें: भोपाल मेट्रो का नया शेड्यूल, अब हर 15 मिनट में चलेगी ट्रेन, जानें कब से लागू होगा नया टाइमटेबल
इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
- चंदेरी सिंचाई परियोजना और गोंड वृहद सिंचाई प्रोजेक्ट को साल 2031 तक के लिए मंजूरी मिल गई. दोनों परियोजनाओं की लागत 13000 करोड़ रुपये है.
- माध्यमिक विद्यालयों के उन्नयन के साथ-साथ 4 हाई स्कूलों में पदों को मंजूरी दी गई.
- लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर दी जाने वाली 250 रुपये की अतिरिक्त राशि को आगे जारी के लिए अप्रूवल दिया गया है.
