Madhya Pradesh Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जबलपुर, शहडोल, सागर समेत प्रदेश के 21 जिलाें में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इन सभी जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते अगले 4 दिन जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, संभाग में भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा.
3 जिलों में अति भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने शनिवार को नर्मदापुरम, छतरपुर और उमरिया में अति भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं विभाग ने जबलपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना, टीकमगढ़, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश की संभावना जताई है.
विभाग ने भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, , देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, पांढुर्णा, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, दमोह और निवाड़ी में हल्की और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है.
खरगोन में जलाशय ओवरफ्लो
शुक्रवार को प्रदेश के खरगोन जिले के गोगांवा में लगातार हो बारिश के चलते साटक जलाशय ओवर फ्लो हो गया. 18.38 मिलियन क्यूबिक मीटर की क्षमता वाला जलाशय स्पिल-वे के ऊपर से बहने लगा. ऐसा करीब दो साल देखने को मिला है. इससे पहले साल 2023 में और 2024 में ओवरफ्लो हुआ था.
स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव हुआ है. (निम्न दबाव क्षेत्र) डिप्रेशन में बदल गया है. इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर पूर्वी हिस्सों पर देखने को मिलेगा. यहां भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.
ये भी पढे़ं- MP Weather: एमपी में भारी बारिश का दौर! पूर्वी हिस्से में बरसेगा पानी, कई जिलों में अलर्ट
