Vistaar NEWS

MP Weather: एमपी में मानसून का स्‍ट्रॉन्‍ग सिस्‍टम एक्ट‍िव, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Weather Update

आज का मौसम

Heavy Rain Alert Bhopal Indore: मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है. टर्फ और डिप्रेशन के असर से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश ज्यादा हो रही है. मौसम केंद्र भोपाल ने टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर और दमोह में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दतिया, भिंड, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर और सतना में भारी बारिश की चेतावनी है. भोपाल समेत कई अन्य जिलों में भी तेज से हल्की बारिश होने का अनुमान है.

20 से 24 अगस्त तक बढ़ेगा बारिश का दायरा

मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 24 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ सकती हैं. 19 अगस्त को विंध्य और महाकौशल में भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज हुई थी.

अब तक 23 इंच बारिश दर्ज

मौसम केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 583.4 मिलीमीटर यानी करीब 23 इंच बारिश हुई है. सामान्य बारिश 663.7 मिलीमीटर यानी 26.1 इंच होनी चाहिए थी. इस तरह प्रदेश में औसत से करीब 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

39 जिलों में बारिश की कमी

प्रदेश के 39 जिलों में सामान्य से 4 से 58 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है. पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कमी ज्यादा है. पश्चिमी हिस्से में भी कई जिले औसत से पीछे हैं.

16 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

अनूपपुर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में औसत से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है.

ये भी पढे़ं- MP Weather Today: एमपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, IMD ने जारी किया 12 जिलों में अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

Exit mobile version