Mallikarjun Kharge Controversial Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा नेताओं ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस पर प्रधानमंत्री और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है. भाजपा का कहना है कि राजनीतिक विरोध नीतियों और विचारों के आधार पर होना चाहिए, न कि किसी के परिवार को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करके.
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, रविवार को बिहार की राजधानी पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित कर रहे थे. इस दौरान वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहे थे. इसी बीच सभा में मौजूद एक व्यक्ति की टिप्पणी के जवाब में खड़गे ने भी पीएम को लेकर बड़ा बयान दे दिया. उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में हंगामा होने की खबर सामने आई.
विंध्य-बुंदेलखंड के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सतना–देवेंद्रनगर और रीवा–चुरहट रेलखंड की हुई शुरुआत
भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल
भाजपा नेताओं ने इस टिप्पणी को राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी खड़गे के बयान की आलोचना की और आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री तथा उनके परिवार को लेकर लगातार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रही है. भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी उठाई है.
CM ने क्या कहा ?
सीएण मोहन यादन ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री के परिवार का कांग्रेस नेताओं द्वारा निरंतर अपमान किया जा रहा है. आज फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने प्रधानमंत्री जी के पूज्य पिता जी के प्रति अमर्यादित एवं घोर निंदनीय वक्तव्य दिया है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में पद की गरिमा को तार-तार करने वाला है. कांग्रेस के नेता लगातार ऐसी घटिया बयानबाज़ी करके देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उनकी इस विकृत और सामंती मानसिकता को देश की जनता भली-भाँति समझ चुकी है. यही कारण है कि पिछले एक दशक से अधिक समय से जनता उन्हें लगातार करारी शिकस्त दे रही है.’
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के परिवार का कांग्रेस नेताओं द्वारा निरंतर अपमान किया जा रहा है। आज फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने प्रधानमंत्री जी के पूज्य पिता जी के प्रति अमर्यादित एवं घोर निंदनीय वक्तव्य दिया है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में पद की गरिमा को तार-तार करने वाला है। कांग्रेस के नेता लगातार ऐसी घटिया बयानबाज़ी करके देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनकी इस विकृत और सामंती मानसिकता को देश की जनता भली-भाँति समझ चुकी है। यही कारण है कि पिछले एक दशक से अधिक समय से जनता उन्हें लगातार करारी शिकस्त दे रही है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 25, 2026
BJP ने क्या कहा ?
भाजपा की ओर से जारी प्रतिक्रिया में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक व्यवस्था और सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं है. भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस के नेता लगातार व्यक्तिगत टिप्पणियों के जरिए राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं. भाजपा का कहना है कि देश की जनता कांग्रेस की इस तरह की राजनीति को समझ चुकी है और चुनावों में उसे लगातार जवाब देती रही है.
पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास सरकार की नीतियों का ठोस विकल्प पेश करने के बजाय व्यक्तिगत हमलों का सहारा लेने की प्रवृत्ति बढ़ रही है. वहीं, खड़गे की टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है, जब मतदाता सूची के पुनरीक्षण और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस तथा भाजपा के बीच पहले से ही तीखी राजनीतिक बयानबाजी जारी है. इस घटनाक्रम ने दोनों दलों के बीच टकराव को और बढ़ा दिया है. भाजपा की मांग है कि कांग्रेस अध्यक्ष अपने बयान पर स्पष्टीकरण दें और प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगें.
