Vistaar NEWS

MP Weather: मानसून के लिए करना होगा अभी और इंतजार! इस दिन एमपी में दे सकता है दस्तक

CG Weather Today

छत्तीसगढ़ का मौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ये समय और लंबा होने वाला है. मानसून अपने तय तारीख यानी 15 जून से 7 दिन लेट हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार ये तेलंगाना में अटका हुआ है. अभी इसे एमपी तक में पहुंचने में और समय लगेगा. वहीं, IMD के अनुमान के अनुसार 4 दिनों में मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है.

मध्य प्रदेश में कब मानसून पहुंचेगा?

आमतौर पर मध्य प्रदेश में 15 जून और उसके आसपास मानसून पहुंच जाता है. इस बार 22 जून की तारीख के आने बाद भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. दक्षिण पश्चिम मानसून को स्ट्रॉन्ग बनाने वाले सिस्टम कमजोर हो गए हैं. जिससे मानसून अटक गया है और 8 जून से एक ही जगह पर स्थिर है. साल 2025 की बात करें तो 16 जून को ही मानसून ने प्रदेश में एंट्री कर ली थी. इस बार मौसम विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि मानसून 23 जून को छत्तीसगढ़ को पहुंचेगा और इसके 2 दिन बाद यानी 25 जून को एमपी में पहुंच सकता है.

बारिश का आंकड़ा भी घटा

मानसून में देरी होने से बारिश के आंकड़े में गिरावट आई है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन में मध्य प्रदेश में अब तक 48 फीसदी की बारिश हुई है. जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के 24 जिलों में 69 फीसदी कम बारिश हुई. वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में ये आंकड़ा 24 फीसदी तक पहुंच जाता है.

ये भी पढ़ें: ‘न्याय व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, धार में गैंगरेप का झूठा केस करने वाली महिला को 3 साल की सजा

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

Exit mobile version