Vistaar NEWS

MP IAS Transfer: एमपी के 4 आईएएस अफसरों का तबादला, इन तीन संभागों में बने अपर आयुक्त

MP News

एमपी न्यूज

MP IAS Transfer: भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल की खबर सामने आ रही है. प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग यानी कि GAD ने आदेश जारी किया है. 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है. दिनेश कुमार मोर्य को जबलपुर संभाग का अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया गया है.

GAD ने जारी किया आदेश

बता दें मध्यप्रदेश समान्य प्रशासन विभाग ने आज यानी कि 11 सितंबर 2026 को 4 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. विभाग के आदेश के तहत इन अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई हैं.

जबलपुर संभाग में दिनेश कुमार मोर्य का हुआ ट्रांसफर

विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में कई बड़े अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है. यह पदस्थापना काफी बड़ी मानी जा रही है. आदेश के मुताबिक दिनेश कुमार मोर्य को जबलपुर संभाग का अपर आयुक्त (राजस्व) बना दिया गया है. अब उन्हें संभागीय स्तर पर राजस्व प्रशासन से जुड़ी जिम्मेदारी संभालनी होगी.

वहीं अकेले रीवा संभाग में दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. कैलाश वानखेड़े और अमर बहादुर सिंह को रीवा संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं चन्द्रशेखर शुक्ला को सागर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी दे दी गई है.

नई पदस्थापना की लिस्ट

हाल ही में हुए हैं कई अधिकारियों के ट्रांसफर

एमपी में हाल ही में कई अधिकारियों के ट्रांसफर की खबरें सामने आई है. हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 11 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए. जिसमें अनुराग वर्मा को एमपी राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का MD बनाया गया. वहीं, अनिल सुचारी को सागर संभाग आयुक्त से हटाकर मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम (वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन) का प्रबंध संचालक बनाया गया है. उनकी जगह आयुक्त उद्योग दिलीप कुमार को नया सागर संभाग का आयुक्त बनाया गया है.

अनुभा श्रीवास्तव को सचिव राजस्व विभाग, सतेंद्र सिंह को सचिव पिछड़ा वर्ग-अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति विकास, और निधि निवेदिता को प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा मयंक अग्रवाल को सीईओ वीबी-जीआरएएमजी एवं मिशन संचालक समग्र नर्मदा मिशन, संदीप जी.आर. को महिला एवं बाल विकास विभाग और अवि प्रसाद को एमपी पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है. नेहा जैन को सीईओ स्मार्ट सिटी उज्जैन एवं अपर आयुक्त नगर निगम उज्जैन का प्रभार दिया गया है.

Exit mobile version