Vistaar NEWS

एमपी कांग्रेस में आपसी खींचतान, जीतू पटवारी-दिग्विजय सिंह की बयानबाजी से दिल्ली तक हलचल, संगठन ने बुलाई PAC की बैठक

Jitu Patwari, Digvijaya Singh

जीतू पटवारी-दिग्विजय सिंह

MP News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीते 24 जून को दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बयान दिया था. जीतू पटवारी का यही बयान इस फसाद की जड़ है. दरअसल जीतू पटवारी उज्जैन में वीर भारत न्यास को जमीन आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. पटवारी ने कहा था कि मप्र सरकार ने 500 करोड़ की जमीन एक रुपए में एक ट्रस्ट (वीर भारत न्यास) को दी है. इसके बाद से ही मध्य प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

ट्रस्ट कोई निजी नहीं है-पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

पटवारी के इन आरोपों पर शनिवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा था कि अभी आरोप लगा है कि 1 रुपए में एक ट्रस्ट को जमीन दे दी है. यह ट्रस्ट कोई निजी नहीं है, बल्कि एक सरकारी और सार्वजनिक ट्रस्ट है. यह ट्रस्ट की डीड है. जिसके अध्यक्ष सीएम होते हैं.

दिग्विजय सिंह ने किया आरोपों का खंडन

इसके आगे दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. उनके कार्यकाल और बाद में कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते भी यह व्यवस्था थी. उन्होंने कहा कि इस देश में दलालों की कमी नहीं है. दलाल लोगा का झूठे आरोप लगाना और पैसा वसूलना चलता है. दोनों कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से मध्य प्रदेश कांग्रेस में आपसी कलह खुलकर सामने आ गई है. और बात दिल्ली तक पहुंच गया है.

कल होगी पीएसी की बैठक

खबर है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों हो रहे राजनीति और गतिविधि से कांग्रेस आलाकमान खुश नहीं हैं. जब से वीर भारत न्यास जमीन मामले में जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह आमने-सामने आए हैं तभी से दिल्ली में हलचल मची हुई है. नेताओं के बीच आपसी खींचताल के चलते कांग्रेस संगठन ने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (PAC) की बैठक बुलाई है. ये बैठक कल यानी 30 जून मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Balaghat: देर रात सराफा व्यापारी से 9 लाख की लूट, बंदूक की नोक पर छीने सोने-चांदी के आभूषण

Exit mobile version