Vistaar NEWS

MP सरकार को जल्द मिलेगा नया जेट ‘चैलेंजर 3500’, जानें क्या हैं प्लेन की खासियत

Bombardier Challenger 3500

बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500

Bombardier Challenger 3500 Features: मध्य प्रदेश सरकार को जल्द ही अत्याधुनिक जेट विमान मिलने वाला है. कनाडा के टोरेंटो से 26 या 27 सितंबर 2026 को प्लेन भारत के लिए उड़ान भरेगा. भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर 30 सितंबर तक इसके पहुंचने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक विमानन कंपनी ने हैंडओवर और क्वालिटी वेरिफिकेशन के लिए 22 से 26 सितंबर का समय शेड्यूल किया गया है.

प्लेन की क्या-क्या खासियत हैं?

अमेरिका में पायलट कर रहे ट्रेनिंग

विमान के ऑपरेशन के लिए दो पायलट विश्वास राय और अरविंद मेहरा अमेरिका में ट्रेनिंग कर रहे हैं. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दोनों पायलट इसी विमान को उड़ाकर भोपाल लाएंगे. टोरेंटो से भोपाल के बीच दूरी करीब 12000 किलोमीटर है. प्लेन एक बार में अधिकतम 6500 किमी की उड़ान भर सकेगा. इस हिसाब से देखें तो विमान को इंग्लैंड के लंदन या जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में एक स्टॉप लेना होगा.

ये भी पढ़ें: MP News: स्‍वामित्व योजना में पटवारी के नाम नहीं होगी रजिस्ट्री, मोहन सरकार का बड़ा फैसला

DGCA से कराना होगा रजिस्ट्रेशन

प्लेन के भारत पहुंचते ही कस्टम क्लीयरेंस कराना होगा. इसके साथ ही डीजीसीए से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. DGCA के अधिकारी भोपाल एयरपोर्ट पर फिजिकल और टेक्निकल इंस्पेक्शन करेंगे. सेफ्टी चेक, मेंटेनेंस शेड्यूल और एवियोनिक्स टेस्ट पास होने के बाद DGCA की ओर से ‘सर्टिफिकेट ऑफ एयरवर्दीनेस’ जारी किया जाएगा.

Exit mobile version