Vistaar NEWS

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को CM मोहन यादव ने दिया रक्षाबंधन का गिफ्ट, खाते में आएंगे इतने पैसे

CM MOHAN YADAV

सीएम मोहन यादव

MP News: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जा रहा है. भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक इस त्योहार पर मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए सीएम मोहन यादव ने स्पेशल गिफ्ट का ऐलान किया है. इस साल रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राज्य सरकार महिलाओं को विशेष राखी उपहार के रूप में 250 रुपये देगी. ये राशि नियमति मिलने वाली लाडली बहना योजना के अतिरिक्त मिलेगी.

19 अगस्त को की जाएगी राशि ट्रांसफर

250 रुपये की ये राशि सभी महिलाओं के खाते में 19 अगस्त को ट्रांसफर की जाएंगी. सीएम मोहन यादव मैहर से लाडली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे. गौरतलब है कि लाडली बहना के तहत नियमित मिलने वाली ₹1500 की राशि के अतिरिक्त यह राशि मिलेगी.

पिछले साल भी मिला था उपहार

पिछले साल भी इसी तरह के रक्षाबंधन के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से लाडली बहनों को 250 रुपये की राशि प्रदान की गई थी. साल 2025 में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राज्य सरकार करीब 1.27 करोड़ महिलाओं को विशेष राखी उपहार के रूप में 250 रुपये प्रदान किए गए थे.

कब आएगी लाडली बहना की 39वीं किस्त

हर महीने लाडली बहना योजना की राशि 10 से 20 तारीख के बीच जारी होती है. भिंड जिले के लहार में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने 12 जुलाई को योजना की 38वीं किस्त जारी की थी. प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये अंतरित किए गए थे. सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 1835 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई. लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त की बात करें तो अब तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हर महीने के तरह इस बार भी किस्त 10 से 20 तारीख के बीच जारी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम

Exit mobile version