Vistaar NEWS

MP में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ये हैं मांगें, सरकार ने FIR दर्ज ना करने का दिया आदेश

mp patwari protest collector fir instruction order revenue department

मंडला: पटवारी कर रहे हड़ताल

MP News: मध्य प्रदेश में ग्रेड पे सुधारने समेत कई मांगों को लेकर पटवारी अनिश्नितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. पटवारी संघ का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है. जिसके चलते उन्हें हड़ताल का मार्ग अपनाना पड़ा.

FIR दर्ज ना करने के आदेश

राज्य सरकार ने पटवारियों के खिलाफ FIR ना दर्ज करने के लिए कहा है. राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. ई रमेश कुमार ने सभी जिला कलेक्टरों को पटवारियों के खिलाफ FIR ना दर्ज करने के लिए कहा है. कहा गया है कि पटवारियों के विरुद्ध सीधे कार्रवाई ना की जाए. FIR दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच पूरी की जाए.

पटवारी संघ ने क्या-क्या मांग रखी?

पटवारियों की मांग को लेकर पटवारी संघ के प्रदेश प्रमुख उपेंद्र बघेल और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बीच बातचीत हुई. राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष पूरा मामला रखने की बात कही. इसके साथ ही सहानुभूतिपूर्ण रुख रखा.

ये भी पढ़ें: क्या है कवच योजना? जिसे मोहन सरकार ने दी मंजूरी, एमपी के किसानों को मिलेगा क्या फायदा

टाइमलाइन से समझिए

Exit mobile version