Vistaar NEWS

MP पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर होंगे प्रमोशन, 48 घंटे में 20 हजार पुलिसकर्मी होंगे प्रमोट, गृह विभाग को लिखी चिट्ठी

mp police promotion list 20 thousand policeman inspector to dsp

एमपी पुलिस विभाग में 20 हजार पुलिसकर्मियों का होगा प्रमोशन

MP News: मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही बड़े स्तर पर प्रमोशन होने वाले हैं. बताया जा रहा है कि 48 घंटे के अंदर करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नत कर दिया जाएगा. इसके लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे. इस ऐतिहासिक फैसले से लंबे वक्त से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों को लाभ मिलेगा.

गृह विभाग को लिखा पत्र

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पदोन्नति को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से कहा था कि जो पात्र कर्मचारी और अधिकारी हैं, उन्हें समय पर पदोन्नति मिले. साथ ही उन्होंने सख्त रुख अपनाया था. इसके बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने विभाग में प्रमोशन के लिए निर्देश दिए हैं. इस प्रक्रिया के लिए गृह विभाग ने पत्र भी लिखा है.

इंस्पेक्टर से लेकर डीएसपी तक के प्रमोशन के लिए पत्र लिखा गया है. वहीं, कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर की पदोन्नति के लिए कमेटी बनाई गई है. जल्द ही प्रमोशन ऑर्डर जारी किए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने अपनाया सख्त रुख

सीएम ने मंगलवार (7 जुलाई 2026) को हुई कैबिनेट मीटिंग में प्रमोशन के बारे में चर्चा की. लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के तहत पिछले 9 दिनों में किए गए प्रमोशन का ब्यौरा मांगा है. अलग-अलग विभागों को प्रमोट किए गए कर्मचारी और अधिकारियों की जानकारी अपलोड करने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने पदोन्नतियों की रिपोर्ट तलब की, GAD ने सभी विभागों को जानकारी अपलोड करने के आदेश जारी किए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विभिन्न विभागों में अधिकारियों के द्वारा प्रमोशन नहीं दिए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची थी. इसके बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लेने के लिए कहा था. CM ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो भी पात्र अधिकारी और कर्मचारी हैं उन्हें प्रमोट किया जाए. वहीं, कुछ स्त्रोतों से प्रमोशन के बदले पैसे मांगने की बात भी सामने आई है. इसके सीएम ऑफिस एक्टिव हो गया है.

Exit mobile version