Vistaar NEWS

MP SI Admit Card 2026 जारी, 28 अक्टूबर को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

MP Police SI Recruitment

MP पुलिस SI भर्ती

MP SI Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने इंतजार खत्म कर दिया है. MP Police SI और Subedar भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड लाइव हो चुका है. अगर आपने भी इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था तो अब आप अपना प्रवेश पत्र तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक जारी

MPESB ने एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. अभ्यर्थी esb.mp.gov.in पर जाकर सिर्फ अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर हॉल टिकट निकाल सकते हैं. बोर्ड ने बताया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही मिलेगा, डाक से नहीं भेजा जाएगा.

डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें:

अगर वेबसाइट नहीं खुल रही है तो घबराएं नहीं, हेवी ट्रैफिक के कारण साइट स्लो हो सकती है. कुछ देर बाद फिर से ट्राई करें.

परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

MP SI परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को होगी. पेपर दो पारियों में लिया जाएगा. सुबह वाली पारी 10 से 12 बजे और शाम वाली पारी 3 से 5 बजे तक चलेगी. रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे और दोपहर 1 बजे का रहेगा. गेट बंद होने के बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी.परीक्षा हॉल में जाते समय एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो ID जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना अनिवार्य है. साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो भी रख लें.

Exit mobile version