Vistaar NEWS

21 साल बाद MP की सड़कों पर दौड़ेगी सरकारी बसें, नितिन गडकरी और CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

Launch of government buses

सरकारी बसों का शुभारंभ

Nitin Gadkari Mohan Yadav Flag Off: मध्‍य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बसें एक बार फिर सड़कों पर दौड़ने वाली है. दशहरा मैदान भोपाल में सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाकर 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों के संचालन की शुरूआत की है.

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करें कार्यक्रम की शुरूआत की. वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सीएम मोहन यादव ने स्‍वागत किया. इसके साथ ही सीएम मोहन यादव का राव उदय प्रताप सिंह ने स्‍वागत किया.

मध्‍य प्रदेश में साल 2005 में राज्य की परिवहन निगम की बसें बंद कर दी गई थी. वहीं आज से एक बार फिर शुरू होने वाली राज्य की सरकारी बसों का मकसद शहरों को गांवों से जोड़ना और बेहतर बस सुविधा मुहैया करना है. सरकार का लक्ष्‍य है कि प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक बस सेवा का पहुंचाना है. सरकार ने इन बसों में सुरक्षा और हाईटेक सुविधाओं के पुख्‍ता इंतजाम किए हैं.

2031 तक 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्‍य

सरकार ने सेवा शुरू करने के पहले साल में 1500 बसें चलाने और आने वाले 2031 तक 15 हजार सरकारी बसें चलाने का लक्ष्‍य बनाया है. प्रदेश में बसों का संचालन PPP मॉडल पर होगा. इसका मतलब है कि निजी ऑपरेटर भी सेवा में शामिल हाेंगे.

सरकारी बसों में कितना होगा किराया

स्‍थानबसेंभोपाल से दूरी किराया 2 रुपये प्रति किमी
इंदौर145190 किमी380 रुपये
जबलपुर67327 किमी654 रुपये
रीवा18498 किमी996 रुपये
देवास10142 किमी284 रुपये
कटनी3387 किमी774 रुपये
भिंड2469 किमी938 रुपये
भोपाल106 लोकल रूटदूरी के अनुसार

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बन चुकी हैं, जिसके माध्‍यम से छोटे गांवों और कस्‍बों में आवागमन आसान हुआ है. स्‍कूल-काॅलेजों और शहरों तक पहुंच भी सुगम हो पाई है. उन्‍होंने कहा कि आज से प्रधानमंत्री ई-बस और अब मुख्‍यमंत्री सुगम सेवा शुरू हो गई है. सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने बस सेवा की शुरूआत की थी, लेकिन धीरे-धीरे इसे बंद कर दिया गया.

सीएम यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने बंगाल समेत कई राज्यों में चुनाव जीते हैं, लेकिन ‘राजकुमार’ मानने को तैयार ही नहीं हैं. राजकुमार अपने खानदान के बलबूते पर है. सीएम ने आगे कहा कि राजकुमार को लगता है कि वे प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए हैं, लेकिन यह लोकतंत्र है और जनता सब जानती है.

ये भी पढे़ं- CM मोहन यादव आज करेंगे ‘सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत, जानें कितना होगा बसों का किराया

Exit mobile version