Vistaar NEWS

एमपी राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी निर्विरोध जीते, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का नामांकन हो गया था रद्द

Rahul Gandhi Shakti Statement, Hardeep Singh Puri

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है. नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. चुनाव आयोग द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन पत्र पूरी तरह मान्य कर लिया गया था. वहीं तीन नामांकनों में से दो खारिज हो गए थे.

दो अन्य प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

ऐसी स्थिति में उनकी निर्विरोध जीत पूरी तरह से तय ही हो गई. बता दें कि निर्दलीय आयोग द्वारा नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन रद्द किया गया था. साथ ही 50 से ज्यादा चुनाव लड़ चुके तेलंगाना के हैदराबाद से भोपाल पहुंचे सयन्ना का भी नामांकन रद्द कर दिया गया था.

कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन रद्द करने के पीछे की वजह बताते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी के नामांकन फॉर्म के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा अनिवार्य किया गया शपथ पत्र (‘फॉर्म 26’) संलग्न नहीं था. आवश्यक दस्तावेज की कमी के कारण रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका पर्चा निरस्त कर दिया. एक और उम्मीदवार कांते सायन्ना का नामांकन भी प्रस्तावक न होने के आधार पर खारिज कर दिया गया.

कांग्रेस ने भी दर्ज कराई थीं आपत्तियां

गौरतलब है कि कांग्रेस ने भी भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कई आपत्तियां दर्ज कराई थी. इनमें पत्नी का नाम न होने, संपत्ति का ब्यौरा भारतीय रुपये के बजाय अमेरिकी डॉलर और स्विस फ्रैंक में देने तथा नोटरी प्रक्रिया की वैधानिकता को लेकर सवाल उठाए गए थे लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों और दावों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन पूरी तरह मान्य और वैध पाया और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित करार दिया है.

Exit mobile version