MP Sharab Kand: भोपाल: सागर में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत के बाद मध्यप्रदेश सरकार के साथ आबकारी विभाग भी एब एक्शन मोड में आया है. शराब दुकानों में बिकने वाले अवैध मदिरा के खिलाफ विभाग का विशेष अभियान तेजी से जारी है. बताते चलें बीते दिन दिनों में विभाग द्वारा 12,107 लीटर अवैध मदिरा जब्त किया गया है और कुल 1,554 प्रकरण दर्ज किए गए है. वहीं 974 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण भी बनाए गए हैं.
बता दें, यह मामला 5 सितंबर का है, जो 6 सितंबर को सामने आया. जब सागर जिले के बंडा में एक साथ 10 लोगों की मौत की खबर आई, तो हड़कंप मच गया. जांच में पाया गया कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है. अभी करीब 100 की संख्या में मरीज अस्पताल में भर्ती हैं.
तीन दिनों में 12,107 लीटर अवैध मदिरा जब्त
सागर जहरीली शरा कांड के बाद मध्यप्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, कब्जे और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी है. 6 से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेशभर में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 1,554 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 12,107 लीटर मदिरा भी जब्त की गई है. विभाग की कार्रवाई में 974 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण बनाए गए हैं.
सागर में 118 लीटर मदिरा जब्त
आबकारी विभाग के अभियान के तहत धारा 34(1) में 1,536, धारा 34(2) में 11 तथा धारा 49-क में 7 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. अकेले सागर में 118 लीटर मदिरा जब्त की गई है.सागर में 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और इनमें धारा 34(1) के 6, धारा 34(2) का 1 और धारा 49-क का 1 प्रकरण शामिल हैं.विभाग की कार्रवाई के तहत 118 लीटर मदिरा जब्त कर 6 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
नहीं बिकेगी ‘बाम्बे व्हिस्की और सागर गोल्ड’
जहरीली शराब कांड के बाद आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है. जिले की शराब दुकानों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा. विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बाम्बे व्हिस्की और सागर गोल्ड ब्रांड की शराब की बिक्री नहीं होगी. इस पर रोक लगा दी गई. इसके साथ ही फैसला लिया गया है कि बिना लेवल लगी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी. इसके साथ ही शराब की बोतलों पर लगे लेबल की जांच होगी. परमिट के लिए बैच नंबर और क्यूआर कोड की जांच की जाएगी.
प्रशान ने 16 मौतों की पुष्टि की
सागर में जहरीली शराब पीने से कितनी मौतें हुईं. इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने 19 मृतकों के नाम गिनाते हुए उन्हें सहायता राशि देने की बात कही. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 50 मौतों का दावा किया है. जबकि प्रशासन ने 16 मौतों की पुष्टि की है. फिलहाल, अभी भी आंकड़ों को लेकर सही जानकारी सामने नहीं आई है.
सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के आंकड़े को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं. पक्ष-विपक्ष और प्रशासन के आंकड़ों में काफी अंतर पाया गया है. जिसके बाद आंकड़ों पर ही सियासत शुरू हो गई है. जीतू पटवारी ने सही आंकड़े नहीं मिलने पर सरकार से गुजारिश की है कि वे सही आंकड़े जनता के सामने लाएं. इसके साथ ही जीतू पटवारी ने दावा किया है कि सागर में जहरीली शराब पीने से 50 लोगों की मौत हुई है.
ये भी पढे़ंः सागर में जहरीली शराब से कितनी मौतें? मंत्री ने बताए 19 मृतकों के नाम, पटवारी का 50 मौतों का दावा, आंकड़ों पर सियासत!
