Vistaar NEWS

MP TET 2026: 25 साल नौकरी! अब फ‍िर देनी होगी परीक्षा, साबित करेंगे अपनी क्वालिटी? जानें सारे नियम कायदे और आवेदन प्रोसेस

tet exam

एमपी के टीचरों को देना होगा TET परीक्षा

MPESB Teacher Eligibility Details: मध्य प्रदेश में इन दिनों TET परीक्षा को लेकर प्रदेश में पदस्थ लाखों प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों में डर का माहौल बना हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए TET परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा. कोर्ट के इस आदश के बाद अब सरकारी शिक्षकों के मन में यह डर बैठ गया है कि कहीं उनकी नौकरी चली न जाए. जो शिक्षक 45 से 55 साल की उम्र पार कर चुके हैं और लगभग 20 से 25 साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं, क्या वे अब एक बार फिर से परीक्षा पास करने के लिए किताबों के पन्ने पलटेंगे? प्रदेश सरकार और सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद बुढ़ापे में सरकारी शिक्षकों की ऐसी हालत हो गई है कि वे बच्चों को पढ़ाने के बजाय अब खुद पढ़ने को मजबूर हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है कि साल 1998 से लेकर 2009 के बीच भर्ती हुए सभी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टेट (TET) देना अनिवार्य है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर इस परीक्षा में शिक्षक पास नहीं हुए तो क्या होगा? यह परीक्षा किन शिक्षकों को देना अनिवार्य है? यदि पांच साल से कम की सर्विस बची है, तो परीक्षा देना अनिवार्य होगा या नहीं? TET परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों को जानते हैं डीटेल से.

इतने सालों बाद अचानक क्यों TET परीक्षा हो रही?

सालों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य होने की मुख्य वजह सुप्रीम कोर्ट का एक कड़ा फैसला है. कोर्ट ने ‘शिक्षा का अधकार कानून’ और NCTE के नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए हर शिक्षक का TET पास होना जरूरी है. कोर्ट का मानना है कि नियमों में बदलाव के बाद शिक्षकों को पहले ही सुधार के लिए काफी समय दिया जा चुका है, इसलिए अब बिना योग्यता के किसी भी शिक्षक को कोई छूट नहीं मिलेगी.

TET परीक्षा का टाइम टेबल और नियम

आवेदन की तारीख: शिक्षक आज से यानी 21 अगस्त से 4 सितंबर तक TET का फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन का तरीका: शिक्षक MP Online पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
फॉर्म में सुधार: फॉर्म में गलती होने पर 21 अगस्त से 9 सितंबर तक सुधार किया जा सकता है.
परीक्षा की तारीख: TET की परीक्षा 12 अक्टूबर को होगी.
परीक्षा शुल्क: सभी शिक्षकों को परीक्षा के लिए 1000 रुपए का फीस देना होगा.
कियोस्क और पोर्टल शुल्क: MP Online से फॉर्म भरने पर 60 रुपए और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर से भरने पर 20 रुपए का एक्स्ट्रा फीस लगेगा.
सुधार शुल्क: पहली बार फॉर्म सुधारने पर 20 रुपए और अंतिम बार सुधार करने पर 40 रुपए का शुल्क लगेगा.
परीक्षा का माध्यम: TET परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर पर आयोजित की जाएगी.

क्या परीक्षा पास न करने पर टीचरों की जाएगी नौकरी?

5 वर्ष से अधिक की सेवा बचे होने पर नियम- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, जिन प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की सर्विस 5 साल या उससे अधिक बची है, उनके लिए TET पास करना अनिवार्य है. इन शिक्षकों को यह परीक्षा पास करने के लिए दो साल (31 अगस्त 2028 तक) का समय दिया गया है. यदि शिक्षक इस समयसीमा के भीतर परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, तो नियमों के तहत उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है या फिर सरकार उन्हें नौकरी से हटा सकती है.

5 वर्ष से कम की सेवा बचे होने पर नियम- सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया है कि जिन प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की नौकरी 5 वर्ष या उससे कम बची है, उन्हें TET परीक्षा देने की आवश्यकता नही होगी. हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि ऐसे शिक्षकों को बिना TET परीक्षा पास किए फ्यूचर में किसी भी प्रकार के प्रमोशन का लाभ नहीं दिया जाएगा.

जानें MP TET परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन?

आज यानी 21 अगस्त से TET परीक्षा के लिए अनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आप बहुत ही आसानी से इस आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं.

ये भी पढे़ं- CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, हत्या के आरोपी को बचाने और करोड़ों की जमीन कम कीमत में बेचने का आरोप, कार्यालय सील

Exit mobile version