जब भी लोग छुट्टियों में कहीं घूमने का मन बनाते हैं तो सबसे पहले गोवा-हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे जगहों का नाम दिमाग में आता है. लेकिन अब ऐसा नहीं देश का दिल कहे जाने वाले मध्य-प्रदेश देश के सबसे पसंदीदा पर्यटन राज्यों में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है. वर्ष 2025 में राज्य में करीब 14 करोड़ पर्यटकों ने भ्रमण किया. इनमें 13.95 करोड़ घरेलू और 1.81 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं.
क्या कहते हैं आकंड़े?
इन आंकड़ों को देखकर पता चला चलता है कि बीते समय में हिमाचल प्रदेश और गोवा पहुंचने वाले पर्यटकों में गिरावट आई है वहीं मध्य प्रदेश पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में बृद्धि हुई है. मध्य प्रदेश में पर्यटन विकास की गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच सालों (2021 से 2025) में राज्य में घरेलू पर्यटकों की संख्या में 446 प्रतिशत से अधिक की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है.यदि रोज का औसत देखे तो औसतन 3,82,455 देशी और 498 विदेशी सैलानियों ने रोज प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर दस्तक दी.
पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया
राज्यसभा में पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि, हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में घरेलू पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. हिमाचल में जहां वर्ष 2024 में 1.80 करोड़ से अधिक देशी पर्यटक आए थे, वहीं वर्ष 2025 में यह आंकड़ा घटकर 1.44 करोड़ रह गया.
दूसरी ओर, समुद्री तटों के लिए मशहूर गोवा वर्ष 2025 में कुल मिलाकर केवल 1.03 करोड़ घरेलू पर्यटकों को ही आकर्षित कर सका. इनकी तुलना में मध्य प्रदेश ने जबरदस्त वृद्धि दिखाते हुए वर्ष 2021 के 2.55 करोड़ घरेलू पर्यटकों के आंकड़े को वर्ष 2025 में 13.95 करोड़ तक पहुंचा दिया.
ये भी पढे़ं- MP Weather: एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, IMD ने 5 जिलाें जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
