Heavy Rainfall Forecast MP: मध्य प्रदेश में मानसून का दौर लगातार जारी है. ऐसे में कई नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है साथ ही नर्मदा भी उफान पर है. प्रदेश के छतरपुर, सतना, मंडला, मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.
छतरपुर के कुटनी और जबलपुर के बरगी बांधों से पानी को छोड़ा गया है. वहीं राजधानी भोपाल में गुरुवार-शुक्रवार की शाम से बारिश का जारी है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस साल मानसून के आने के बाद से अब तक 29.2 इंच बारिश हो चुकी है, जो की कोटे की 78 प्रतिशत है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…
