MP Heavy Rain Warning Today: पूर्वी हिस्से में भारी बारिश के बाद अब मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में एक्टिव हो गया है. इसके चलते अगले 2 दिन ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पूर्वी हिस्से में लगातार बारिश के बाद जबलपुर, रीवा, सागर, और शहडोल में बारिश का आंकड़ा 3 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज किया गया है.
19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
शनिवार को प्रदेश के 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. श्योपुर और शिवपुरी के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश की संभावना है.
कई जिलों में हल्की से तेज बारिश
प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. भोपाल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और दमोह में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 5 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मुरैना, भिंड और ग्वालियर में अलग-अलग स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है. कुछ जिलों में नर्सरी से आठवीं तक, जबकि कुछ जगह नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी. कई स्थानों पर आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.
7-8 सितंबर को भी असर रहेगा
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 6 सितंबर को भी मानसूनी सिस्टम का असर बना रह सकता है. हालांकि इंदौर में इस दौरान तेज बारिश की संभावना कम है. इसके बाद 7 और 8 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढे़ं- MP Weather: मंदाकिनी-नर्मदा का रौद्र रूप, चित्रकूट में बाढ़, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
