MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है नजर आ रहा है. कभी तेज धूप निकलती है तो कभी झमाझम बारिश होने मौसम ठंडा होता है. बीते बुधवार को राजधानी भोपाल समेत असापास के इलाको में दिनभर धूप खिली रही जिससे लोगों को उमस का एहसास हुआ लेकिन शाम होते ही पहले हल्की फुहारें पड़ना शुरू हुई और फिर तेज बारिश हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया.
पिछले 24 घंटों में यहां हुई बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम, चंबल और जबलपुर संभागों के कुछ स्थानों पर बारिश हुई. इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में भी कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा.
इन शहरों में हो सकती है बूंदाबांदी
भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं
20 सितंबर तक धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार
मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह के अंत (19-20 सितंबर) से राज्य में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. हालांकि, महीने के आखिरी सप्ताह (22-23 सितंबर) में एक बार फिर गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है. प्रदेश में अब तक कोटे की 88.7 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है. 20 सितंबर तक किसी भी जिले में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है.
ये भी पढ़ें: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं, तो 45 साल पुराना कानून क्यों? एमपी हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
