MP Weather: विदाई से पहले MP में फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर के बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, जानें मौसम का हाल

Monsoon Exit Weather Change: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 19 सितंबर के बाद नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है.
Weather Update

आज का मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 19 सितंबर के बाद नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है. अगर सिस्टम मजबूत रहा तो प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य स्तर तक पहुंच सकता है. अब तक 37.3 इंच के सामान्य औसत के मुकाबले करीब 33 इंच बारिश हो चुकी है.

17 से 21 सितंबर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 19 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. वहीं 18 से 21 सितंबर तक पूर्वी हिस्से में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

पश्चिमी हिस्से में सिस्टम रहा सक्रिय

मंगलवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश में निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय रहा. मानसून ट्रफ की गतिविधि भी बनी रही, लेकिन किसी जिले में तेज बारिश दर्ज नहीं हुई. भोपाल में धूप रही, जबकि इंदौर और उज्जैन में भी मौसम सामान्य रहा.

18 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

प्रदेश में अब तक सामान्य बारिश का 88.5 फीसदी पानी गिर चुका है. भोपाल और ग्वालियर समेत 18 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है. इनमें राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, निवाड़ी, मैहर, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल और उमरिया शामिल हैं.

37 जिलों में बारिश का आंकड़ा कम

इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत 37 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. अलीराजपुर में सामान्य की आधी बारिश भी नहीं हुई, जबकि निवाड़ी में सामान्य से 49 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

जून की कमी अब तक नहीं हुई पूरी

जून में प्रदेश में सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश हुई थी. जुलाई में भी बारिश सामान्य से 13 फीसदी कम रही. अगस्त में अच्छी बारिश के बावजूद जून की कमी पूरी नहीं हो सकी. यही वजह है कि अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 6 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है. मानसून की विदाई सितंबर के आखिरी दिनों में शुरू होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- MP Weather Update: भारी बारिश से राहत, लेकिन पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, इस दिन से विदा हो सकता है मानसून

ज़रूर पढ़ें