MP Weather: मानसून के एंट्री के बाद से ही प्रदेश में कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है. लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भी राहत मिल रही है. लेकिन बीते एक सप्ताह से राजधानी भोपाल और उसके असापास के इलाके में बारिश नहीं हुई है. दूसरी तरफ मऊगंज, सतना उमरिया, डिंडोरी जैसे शहरों में तेज बारिश की वजह से नदी लाने उफान पर हैं. जगह-जगह जलभराव की स्तिथि बन रही है.
गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
19 जुलाई रविवार के दिन मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज जबलपुर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, रीवा, मंडला, मैहर और बालाघाट में कई जगह बारिश हो सकती है. आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
कैसा रहेगा भोपाल का मौसम?
मौसम विभाग ने सिंगरौली, सीधी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, मऊगंज और मंडला जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है. भोपाल की बात करें तो राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है. हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. भोपाल के साथ-साथ ग्वालियर, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग में बादलों की लुका-छुपी आज दिन भर जारी रहेगी.
ग्वालियर रहा सबसे गर्म शहर
बता दें कि पिछले 24 घंटों में ग्वालियर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. यहां पर 38.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध B.Ed कॉलेजों की अनियमितता का मामला, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जांच शुरू की
