MP Weather: घर से बाहर निकलते समय साथ रख लें छाता, IMD ने इन 5 जिलों में जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी जिस वजह से कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात है. आइए जातने है प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
MP weather update today

मध्य प्रदेश मौसम, फाइल फोटो

Heavy Rainfall Forecast Today: मध्य प्रदेश में इन दिनों मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी जारी है. लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश की नर्मदा, वेतवा, केन समेत कई बड़ी नदियां उफान हैं, जिसकी वजह से तटीय इलाकों में बसे शहर और गांवों में जनजीवन बुरी तरह से एक प्रभावित हुआ है. रीवा, सतना, पन्ना और जबलपुर समेत कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग ने की मानें आज भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है.

अनावश्यक यात्रा से बचाव

मौसम विभाग ने आज पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया है. वहीं शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने मौसम खराब होने के दौरान लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है. इतना ही नहीं अगर आप ऑफिस जा रहे है या घर से बाहर किसी काम से जा रहे है तो अपने साथ छाता जरूर रखें.

5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, राजगढ़ और नरसिंहपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में अति तीव्र वर्षा हो सकती है. यहां 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है. वहीं वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना भी बन रही है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

विभाग ने सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मंडला, जबलपुर, कटनी, पन्ना, छतरपुर, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा, गुना, आगर-मालवा और शाजापुर जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज-चमक और तेज रफ्तार हवा के साथ 64.5 मिमी 115.5 मिमी तक बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने गाड़‍ियों पर किया पथराव

ज़रूर पढ़ें