Vistaar NEWS

MP Weather: भोपाल-बड़वानी समेत 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले जान लें IMD अपडेट

Weather Update

आज का मौसम

MP Weather Today: इन दिनों मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां एक्टिव हो गई हैं. बीते दो दिनों से राजधानी भोपाल और उसके आसपास वाले इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. आईएमडी ने आज भी प्रदेश के करीब 18 जिलों में मध्यम से लेकर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है.

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, धार और बड़वानी में अति भारी बारिश हो सकती है. वहीं इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी है. विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव होने के कारण अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा.

इन जिलो में भी बारिश का अलर्ट

भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश का दौर बना रहेगा। यहां कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

एमपी में क्यों बदला मौसम?

बताया जा रहा है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. मानसून ट्रफ इस वक्त मध्य प्रदेश के बीच से गुजर रहा है. इसी के चलते राज्य में अभी भी बारिश का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: कोचिंग में छात्रों को देती थी UPSC परीक्षा के ट‍िप्‍स, अफसर वाला दिखाती थी रौब…, फर्जी IAS तृप्ति सिंह के खुले राज

Exit mobile version