Vistaar NEWS

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बरसेंगे बादल, छिंदवाड़ा समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

madhya pradesh weather today

मध्य प्रदेश मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. प्रदेश में वर्षा का दौर लगभग थम गया है. इसके चलते दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. दिन का पारा जहां दो से ढाई डिग्री तक उछल गया है, वहीं रात के तापमान में भी एक से डेढ़ डिग्री तक का इजाफा हुआ है. इसके चलते प्रदेशवासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को दिनभर प्रदेश में कहीं भी भारी वर्षा रिकॉर्ड नहीं की गई और राजधानी में धूप-छांव का खेल चलता रहा.

इन जिलों में बारिश के आसार

वहीं फिलहाल प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा. आज 22 जिले- सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और आलीराजपुर में बादल और हल्की बारिश के आसार है.

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version