Vistaar NEWS

भोपाल में कल से होगी सीलिंग की कार्रवाई, इन 6 इलाकों में होगा एक्शन, 24 घंटे के भीतर दुकानें खाली करने के नोटिस

Bhopal Municipal Corporation

भोपाल नगर निगम

Bhopal Ceiling Action: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल से सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम ने रविवार (30 अगस्त) को दुकानों और दूसरे प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा किए हैं. इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर शॉप्स को खाली करने के लिए कहा गया है. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा.

इन 6 जगहों पर होगी निगम की कार्रवाई

भोपाल नगर निगम की कार्रवाई रहवासी इलाके में होगी. जिन इलाकों में एक्शन लिया जाएगा, उनके नाम मिसरोद, हबीबगंज, रातीबड़, कोहेफिजा, गोविंदपुरा, ऐशबाग और कोलार शामिल हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सका.

दुकानों की सीलिंग क्यों की जा रही है?

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम के द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है. दरअसल, रिहायशी कॉलोनी में किसी भी तरह के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने की बात कही गई थी. इससे पहले भी सीलिंग कार्रवाई की गई थी, जिसके खिलाफ व्यापारियों ने विरोध किया था. इसके बाद सरकार ने 10 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी.

वहीं, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुंचे दुकान संचालकों को राहत देने से इनकार कर दिया. स्टे ऑर्डर के याचिका को खारिज कर दिया था. अगस्त के पहले हफ्ते में इस मामले में सुनवाई थी, जिसमें उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bhopal: बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ा, अधूरे कलियासोत डैम ने बढ़ाई चिंता, 40 करोड़ खर्च फिर भी 30 फीसदी काम हुआ

व्यापारियों का क्या कहना है?

व्यापारियों की महत्वपूर्ण मांग है कि जल्द से जल्द से भोपाल में मास्टरप्लान लागू किया जाए ताकि रहवासी क्षेत्रों के लिए मिक्स्ड लैंड यूज का प्रावधान किया जाए. इसके साथ ही गुजरात की तर्ज पर अनाधिकृत विकास नियमितीकरण कानून 2022 लागू किया जाए. सीलिंग की कार्रवाई से पहले व्यावहारिक समाधान निकाला जाए ताकि रोजगार पर असर नहीं पड़े.

Exit mobile version