Vistaar NEWS

नितिन नवीन की नई टीम में MP का दबदबा, वीडी शर्मा- कव‍िता पाटीदार समेत 7 नेताओं ने बनाई जगह

Nitin Nabin New BJP Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आखिरकार 7 महीने बाद अपनी नई टीम का ऐलान कर द‍िया है. इस टीम में कई पुराने नेताओं को जगह दी गई है. मध्य प्रदेश से कुल मिलाकर 7 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली हैं. इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, आशीष अग्रवाल और लाल सिंह आर्य के अलावा तीन नेताओं ने अपनी जगह बनाई है.

मध्य प्रदेश से किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

1. कविता पाटीदार, राष्ट्रीय मंत्री
2. वी. डी. शर्मा, प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
3. लाल  सिंह आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
4. गजेंद्र पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री
5. आशीष ऊषा अग्रवाल, मीडिया सह संयोजक
6. बंसीलाल गुर्जर, मोर्चा अध्यक्ष

7. सौदान सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री

वीडी शर्मा को मिला प्रकोष्ठ संकुल संयोजक का पद

मध्य प्रदेश के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को न‍ित‍िन नवीन की कार्यकारिणी में प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है. पिछले दिनों उनकी दिल्‍ली में हुई मुलाकातों के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि उन्‍हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. ठीक वैसा ही हुआ है. वह इस समय खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद हैं.  

कविता पाटीदार बनी राष्ट्रीय मंत्री

कविता पाटीदार वर्तमान में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें मिली जिम्मेदारी के साथ मध्य प्रदेश को भाजपा के केंद्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है. कविता को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है. उन्‍होंने इस पद को द‍िए जाने पर बीजेपी हाईकमान का आभार जताया है.इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगी कि उन्‍हें जो पद दिया गया है. वह उस पर खरी उतरें.

कौन हैं लाल सिंह आर्य?

लाल सिंह आर्य ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं. बीजेपी के प्रमुख दलित और अनुसूचित जाति वर्ग के नेता के तौर पर उनकी पहचान होती है. इससे पहले आर्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं.  आर्य इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.  

आशीष बने सह मीडिया प्रभारी

आशीष ऊषा अग्रवाल को अब प्रदेश के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी जगह मिली है. उन्‍हें सह मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है. वह मध्य प्रदेश के पहले मीडिया प्रभारी हैं, जिन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है. विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की कोर मीडिया टीम का हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा मीडिया प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. 

बंशीलाल बने मोर्चा अध्यक्ष

राज्‍यसभा सांसद बीजेपी के पुराने नेताओं में गिने जाते हैं. वह इस समय राज्‍यसभा सांसद हैं. उन्‍हें नितिन नवीन की टीम में मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है. वह इस समय भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी हैं. वह मंदसौर से आते हैं.

सांसद गजेंद्र को भी मिली कमान

खरगोन लोकसभा सीट से सांसद गजेंद्र पटेल को भी नितिन नवीन की टीम में जगह मिली है. उन्‍हें  राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. वह इस समय खरगोन लोकसभा सीट से सांसद हैं. 

इसके अलावा सौदान सिंह को भी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है. वह मूलरुप से व‍िद‍िशा के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:नितिन नवीन की टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Exit mobile version