Vistaar NEWS

BJP नेता सर्वजीत सिंह की गिफ्तारी पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने उठाए सवाल, कहा- ये अपमानित करने की कोशिश

Minister Prahlad Singh Patel raised questions on the arrest of BJP leader Sarvjeet Singh.

BJP नेता सर्वजीत सिंह की गिफ्तारी पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने उठाए सवाल.

Input- परसराम

MP News: मध्यप्रदेश के सागर से जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह कानोनी को बांदरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सागर जिले में भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह कानोनी को पुलिस ने दो साल पुराने तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. बांदरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया.

प्रहलाद पटेल ने कहा- ये अपमानित करना है

वहीं पूरे मामले पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सागर जिले में जिला पंचायत सदस्य एवं लोधी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रिय सर्वजीत सिंह की सागर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है. दो वर्षों से इस प्रकरण में असमंजस बनाए रखना और फिर गिरफ्तार करना? यह सिर्फ अपमानित करने की कोशिश है. मैं ऐसी कार्रवाई की निंदा करता हूं.’

ढाबे पर तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग का आरोप

पुलिस के अनुसार, यह मामला दो साल पहले एक ढाबे पर हुई तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग से जुड़ा है. आरोप है कि सर्वजीत सिंह कानोनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ढाबे में तोड़फोड़ की थी और ढाबे के बाहर हवाई फायरिंग भी की गई थी. इस मामले में सर्वजीत सिंह कानोनी समेत चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था. लंबे समय बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सर्वजीत सिंह कानोनी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों और साक्ष्यों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. सर्वजीत सिंह कानोनी को मंत्री प्रहलाद पटेल का करीबी माने जाते है.

ये भी पढे़ं: ‘नरोत्तम मिश्रा हमारे बड़े नेता हैं…’ दतिया सीट पर उपचुनाव को लेकर हेमंत खंडेलवाल बोले- शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा

Exit mobile version